'प्रणब मुखर्जी ने PM पद की इच्छा बताकर मुझे चौंका दिया था', सोनिया गांधी ने आत्मकथा में किया खुलासा
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने आत्मकथा में खुलासा किया कि 2010 में पी चिदंबरम के साथ मतभेदों के बाद प्रणब मुखर्जी ने हताशा जताई थी। उन्होंने बताया कि मुखर्जी ने यह सुझाव देकर चौंका दिया कि शायद अब 'शीर्ष पर बदलाव' का समय आ गया। बकौल सोनिया, उन्होंने इसे प्रधानमंत्री बनने की उनकी इच्छा के संकेत के रूप में समझा।