सोनिया गांधी की आत्मकथा में है ऋग्वेद और गीता का उल्लेख
सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में ऋग्वेद और भगवद्गीता का ज़िक्र है। किताब की शुरुआत ऋग्वेद के दसवें मंडल के एकता संदेश से होती है। सोनिया ने लिखा है कि दिसंबर, 1997 में उन्होंने प्रोफेसर वाचस्पति उपाध्याय से गीता का दार्शनिक अध्ययन किया था और इसमें उन्हें अपने सवालों के जवाब मिले थे।