सोनिया गांधी की किताब छापने से पेंगुइन ने किया इनकार, क्या है वजह?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आगामी संस्मरण ‘Belonging: A Journey of Love’ को प्रकाशक 'पेंगुइन' ने भारत में प्रकाशित करने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि प्रकाशक ने पांडुलिपि के कुछ हिस्सों में संपादकीय बदलाव और कुछ अंश हटाने को कहा था लेकिन सोनिया ने इससे इनकार कर दिया।