सोनिया गांधी के खिलाफ वोटर लिस्ट प्रकरण में केस चलाने की याचिका हुई खारिज
दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने वोटर लिस्ट प्रकरण में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की याचिका खारिज कर दी है। याचिका में कहा गया था कि सोनिया गांधी ने 1983 में भारतीय नागरिकता हासिल की थी लेकिन उससे पहले ही 1980 में नई दिल्ली सीट की वोटर लिस्ट में उनका नाम जोड़ा गया था।