प्रकाशन समूह हार्पर कॉलिंस (इंडिया) ने सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी पुरानी तस्वीरें-वीडियो दिखाई गई हैं। वीडियो में सोनिया और (दिवंगत) पूर्व-प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शादी की झलक है जहां वे एक-दूसरे तो वरमाला पहनाते दिख रहे हैं। वीडियो में लिखा है, "सार्वजनिक जीवन के 60 साल...जो अब तक प्राइवेट थे।"