सोनिया गांधी की शादी में शामिल नहीं हुए थे उनके पिता स्टेफानो
वरिष्ठ पत्रकार रशीद किदवई ने 'सोनिया-अ बायोग्राफी' में लिखा है कि सोनिया गांधी के पिता स्टेफानो इटैलियन थे और उन्हें अपनी संस्कृति पर गर्व था। यही कारण था जब सोनिया ने उन्हें राजीव गांधी के साथ अपने रिश्ते की खबर दी तो वह खुश नहीं थे। यहां तक कि वह सोनिया और राजीव की शादी में भी नहीं आए थे।