सोनिया गांधी ने गलती से आशा भोसले के दो बेटों को लिखा शोक पत्र, एक का 2015 में हो चुका है निधन
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक पत्र भेजा है लेकिन गलती से उनके दोनों बेटों आनंद भोसले और हेमंत भोसले का नाम लिख दिया है। हेमंत का 2015 में ही निधन हो चुका है। एक यूज़र ने X पर पोस्ट करते हुए इसे 'गंभीर चूक' बताते हुए सवाल उठाया है।