सानिया मिर्ज़ा ने अपने दुबई वाले घर से हटाया शोएब मलिक का नाम
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा ने अपने दुबई वाले घर से पूर्व पति शोएब मलिक का नाम हटा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोएब के नाम की जगह बेटे इज़हान का नाम लिखा गया है। गौरतलब है, सानिया-शोएब एक-दूसरे से अलग हो गए हैं और पिछले साल जनवरी में शोएब ने तीसरी शादी की थी।