सानिया मिर्ज़ा ने हज यात्रा से लौटने के बाद शेयर की तस्वीरें और वीडियोज़, लिखा नोट
पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा ने हज यात्रा से लौटने के बाद इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें व वीडियोज़ शेयर किए हैं। सानिया ने कैप्शन में लिखा, "इस यात्रा को अपने जीवन की सबसे अच्छी यात्रा कहना भी शायद कम ही होगा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह यात्रा मेरे शरीर व आत्मा पर इस तरह की छाप छोड़ेगी।"