सीनियर खिलाड़ियों ने कोई योगदान नहीं दिया: चौथे टेस्ट में भारत को मिली हार पर गावस्कर
भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भारत को मिली हार पर कहा है, "भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने कोई योगदान नहीं दिया।" उन्होंने कहा, "ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल जिस तरह से बल्लेबाज़ी कर रहे थे उससे लग रहा था कि भारत मैच को ड्रॉ करवा सकता है।"