सुनील गावस्कर ने T20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद मैदान पर किया डांस, वीडियो आया सामने
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जीत हासिल करने के बाद मैदान पर जमकर डांस किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। भारत ने फाइनल में न्यूज़ीलैंड को 96-रनों से हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता।