सुनील गावस्कर ने सरकार से की राहुल द्रविड़ को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि सरकार को टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के मुख्य कोच रहे राहुल द्रविड़ को भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए। गावस्कर ने कहा कि राहुल ने 'कई अद्भुत प्रतिभाओं को निखारा'। उन्होंने आगे कहा, "भारत रत्न राहुल शरद द्रविड़, सुनने में बहुत बढ़िया लग रहा है ना?"