सुनील पाल ने किडनैपर्स की गिरफ्तारी पर जताया CM योगी का आभार, कहा- आप हमेशा CM बने रहें
कॉमेडियन सुनील पाल के कथित अपहरण मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस का आभार जताया है। उन्होंने कहा, "2 दिसंबर को मेरठ के पास से मेरा अपहरण हुआ था लेकिन मैं योगी सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं...आप हमेशा ऐसे ही यशस्वी मुख्यमंत्री बने रहें और पुलिस को दिशा-निर्देश देते रहें।"