सुनील शेट्टी ने पहले ठुकरा दी थी 'बॉर्डर', कहा था- निर्देशक को थप्पड़ भी मार सकता हूं
अभिनेता सुनील शेट्टी ने बताया है कि निर्देशक जेपी दत्ता की गुस्सैल छवि के कारण उन्होंने फिल्म 'बॉर्डर' (1997) में काम करने से पहले मना कर दिया था। उन्होंने कहा, "मैंने सेक्रेटरी से कहा था...अगर निर्देशक ने मुझे गाली दी तो मेरा भी हाथ उठ जाएगा।" बकौल ऐक्टर, शूटिंग के पहले दिन ही निर्देशक के साथ अच्छे संबंध बन गए।