सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया के जन्मदिन पर शेयर की बेटी की बचपन की तस्वीर
अभिनेता सुनील शेट्टी ने मंगलवार को बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी के 32वें जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर बेटी के बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरे सबसे पसंदीदा इंसान। सबसे अच्छी दोस्त और जीवन की सबसे बड़ी खुशी। तुम्हें बेशुमार प्यार 'टिया'।🧡 ❤️🥰" वहीं, पोस्ट पर अथिया ने कमेंट किया है, "लव यू।"