सुनील शेट्टी व विवेक ओबरॉय संग 'केसरी वीर' में नज़र आएंगे 'तारक मेहता' फेम भव्य गांधी
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में छोटे टप्पू का किरदार निभाने वाले भव्य गांधी ने बताया है कि वह अभिनेता सुनील शेट्टी और विवेक ओबरॉय के साथ पीरियड फिल्म 'केसरी वीर' में नज़र आएंगे। उन्होंने कहा, "जल्द ही मेरी गुजराती फिल्म 'ओम स्वीट ओम' रिलीज़ होने जा रही है। उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी।"