सोनप्रयाग में अचानक सड़क पर टूटकर गिरा पहाड़ का हिस्सा, इधर-उधर भागते नज़र आए लोग
उत्तराखंड के विभिन्न ज़िलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। इस बीच सोनप्रयाग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें पहाड़ का एक हिस्सा अचानक सड़क पर टूटकर गिरता दिख रहा है और वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागते नज़र आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में किसी भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।