सोनम कपूर नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत, कहा- लेकिन मेहंदी लगवाना व सजना-संवरना है पसंद

ऐक्ट्रेस सोनम कपूर ने करवा चौथ के लिए हाथों पर मेहंदी लगवाकर इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "जानकारी के लिए बता दूं कि मैं व्रत नहीं रखती लेकिन मुझे मेहंदी लगवाना, सजना-संवरना और खाना पसंद है।" सोनम ने 2018 में आनंद आहूजा से शादी की थी और 2022 में उनके बेटे वायु का जन्म हुआ था।

Load More