सोनम कपूर व संजय दत्त ने रक्षाबंधन पर शेयर की भाई-बहनों के साथ बचपन की तस्वीर
अभिनेत्री सोनम कपूर ने रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई हर्षवर्धन, कज़न अर्जुन कपूर व अंशुला कपूर के साथ अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की है। वहीं, अभिनेता संजय दत्त ने भी अपनी दोनों बहनों प्रिया दत्त व नम्रता दत्त के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है और लिखा है, "मेरा हमेशा साथ देने के लिए शुक्रिया प्रिया और अंजू।"