सोनम रघुवंशी को 'मोक्ष' न मिले इसके लिए वाराणसी में किया गया खास अनुष्ठान
वाराणसी के कुछ संगठनों ने इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार पत्नी सोनम रघुवंशी का पिंडदान कर उसका सामाजिक बहिष्कार की घोषणा की है। इस अनुष्ठान में सोनम की तस्वीर और पिंड को गंगा में प्रवाहित करने के बजाय आग के हवाले कर दिया गया ताकि उसे 'मोक्ष न मिले'। गौरतलब है, राजा की मेघालय में हत्या हुई थी।