सोनम रघुवंशी से उम्र में छोटा है राज, लव अफेयर पर क्या बोली मेघालय पुलिस?
राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार की गई सोनम रघुवंशी से उसका प्रेमी राज कुशवाहा कथित तौर पर 5-साल छोटा है। मेघालय पुलिस ने कहा, "ऐसा लगता है कि राज सोनम का प्रेमी है...यह सही है कि उसने अपने परिजनों को फोन किया था लेकिन यह सब पुलिस की छापेमारी के बाद हुआ...यह अपने आप में...सब साफ है।"