सोनम वांगचुक ने छोड़ी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग मगर CJP ने रख दीं 2 शर्तें: रिपोर्ट
न्यूज़18 ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि सोनम वांगचुक ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपनी ज़िद छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि CJP ने दो पुरानी शर्तें दोहराई हैं। पहली मांग है प्रधान का इस्तीफा और दूसरी है सरकार के साथ कोई भी बातचीत जंतर-मंतर पर सार्वजनिक रूप से हो।