स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, वाराणसी में छापेमारी में 3 लड़कियां और 2 लड़के पकड़े गए
वाराणसी में पुलिस ने एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। तलाशी के दौरान पुलिस को वहां बने छोटे-छोटे कमरों से भारी मात्रा में यूज़्ड और अनयूज़्ड कॉन्डम मिले। छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर का संचालक भाग निकला लेकिन पुलिस ने 3 युवतियों और 2 युवकों को पकड़ लिया।