सीपी राधाकृष्णन ने देश के 15वें उप-राष्ट्रपति के तौर पर ली शपथ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को सीपी राधाकृष्णन को देश के 15वें उप-राष्ट्रपति के तौर पर शपथ दिलाई। राधाकृष्णन ने विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को चुनाव में हराया था। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई मंत्री व नेता शामिल हुए।