स्पाइडरमैन का कॉस्ट्यूम पहनकर दिल्ली में कार के बोनट पर बैठकर घूमा युवक, किया गया गिरफ्तार

द्वारका (दिल्ली) में स्पाइडरमैन का कॉस्ट्यूम पहनकर कार के बोनट पर बैठकर घूमने वाले 20 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी की पहचान नजफगढ़ के आदित्य और कार चालक की पहचान 19 वर्षीय गौरव सिंह के रूप में हुई है।

Load More