स्पाइसजेट के को-फाउंडर ₹3,000 करोड़ जुटाने के लिए बेचेंगे 10% हिस्सेदारी: रिपोर्ट
'इकोनॉमिक्स टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पाइसजेट के सह-संस्थापक, अध्यक्ष और एमडी अजय सिंह नकदी संकट से जूझ रही एयरलाइन में अपनी 10% से अधिक हिस्सेदारी बेचकर करीब ₹3,000 करोड़ जुटाने की योजना बना रहे हैं। गौरतलब है कि एयरलाइन की बाज़ार में हिस्सेदारी 4% से नीचे गिर गई है और एयरलाइन के पास सिर्फ 22 परिचालन विमान हैं।