स्पाइसजेट के शेयर 5% धड़ाम, हुआ ₹237 करोड़ का शुद्ध घाटा
स्पाइसजेट के शेयरों में सोमवार को 5% तक की तेज़ गिरावट देखने को मिली और कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों का भाव लुढ़ककर ₹32.60 के स्तर पर आ गया जो इसके 52 वीक लो के काफी करीब है। यह गिरावट कंपनी के जून तिमाही के नतीजों के बाद आया और कंपनी को ₹236.6 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ है।