स्पाई कैमरे से दिल्ली में महिला का वीडियो बना रहा था पायलट, हुआ अरेस्ट
दिल्ली के किशनगढ़ बाज़ार में स्पाई कैमरे से एक महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में प्राइवेट एयरलाइंस के एक पायलट को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी निजी संतुष्टि के लिए ऐसे वीडियो बना रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से लाइटर जैसा दिखने वाला स्पाई कैमरा बरामद किया है।