सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी का 72 साल की उम्र में हुआ निधन
सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी का गुरुवार को 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। येचुरी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और ऐक्यूट रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से पीड़ित थे। येचुरी को 19 अगस्त को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था और उनकी पार्टी ने बताया था कि वह आईसीयू में थे।