स्पीकर पद के लिए टीडीपी उम्मीदवार उतारेगी तो 'INDIA' ब्लॉक समर्थन करेगा: संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) के चुनाव पर कहा है, "मैंने सुना है कि टीडीपी अपना उम्मीदवार खड़ा करना चाहती है। अगर ऐसा होता है तो 'INDIA' ब्लॉक के सहयोगी इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।" उन्होंने कहा, "हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि विपक्षी गठबंधन के सभी सहयोगी टीडीपी को समर्थन दें।"