स्पीकर बनते ही ओम बिरला ने सदन में की इमरजेंसी की निंदा, विपक्ष ने किया हंगामा
18वीं लोकसभा के लिए स्पीकर के तौर पर चुने जाने के बाद बुधवार को अपने भाषण में ओम बिरला ने सदन में 1975 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी की कड़ी निंदा की। बिरला ने कहा, "25 जून 1975 भारत के इतिहास में हमेशा एक काला अध्याय रहेगा।" इसके बाद विपक्ष ने इसे लेकर जमकर हंगामा किया।