स्पॉटिफाई नए टूल का कर रही परीक्षण, कलाकारों को मिलेगा यह फायदा
म्यूज़िक स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म स्पॉटिफाई एक नए आर्टिस्ट प्रोफाइल प्रोटेक्शन फीचर का बीटा टेस्ट कर रहा है जो कलाकारों को अपनी प्रोफाइल पर गानें रिलीज़ होने से पहले उनकी समीक्षा की अनुमति देता है। इस नए टूल का उद्देश्य कलाकारों को यह तय करने में अधिक नियंत्रण देना है कि स्ट्रीमिंग सर्विस पर उनके नाम से कौन से ट्रैक जुड़े होंगे।