स्पेन के मनोलो मार्केज़ को भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का मुख्य कोच बनाया गया
स्पेनिश फुटबॉल मैनेजर मैनोलो मार्केज़ को भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। मार्केज़ 2024-25 सीज़न में एफसी गोवा के मुख्य कोच के तौर पर भी अपनी भूमिका जारी रखेंगे और इसके बाद पूर्णकालिक रूप से राष्ट्रीय कोचिंग की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। मार्केज़ ने कहा, "भारतीय टीम का कोच बनना मेरे लिए सम्मान की बात है।"