स्पेन में 25 वर्षीय गैंगरेप पीड़िता को मिली इच्छामृत्यु, खुदकुशी की कोशिश में हुई थी लकवाग्रस्त
स्पेन की 25-वर्षीय नोएलिया कैस्टिलो ने लंबी कानूनी लड़ाई के बाद इच्छामृत्यु से अपना जीवन समाप्त कर लिया है। फॉस्टर होम में यौन शोषण झेल चुकी नोएलिया के साथ 2022 में गैंगरेप हुआ था जिसके बाद वह खुदकुशी के मकसद से 5वीं मंज़िल से कूद गई और कमर के नीचे लकवाग्रस्त हो गई। वह रोज़ाना शारीरिक-मानसिक दर्द झेल रही थी।