स्पेन में आसमान से गिरी लाल रंग की रोशनी, दुर्लभ नज़ारा कैमरे में हुआ कैद
भूमध्य सागर के ऊपर आसमान से नीचे गिरती हुईं लगने वालीं लाल रोशनी के विशाल स्तंभों की दुर्लभ तस्वीर कैमरे में कैद हुई है। फ्रांसीसी फोटोग्राफर फ्लोरियन रियू ने स्पेन के तट के पास तूफानी गतिविधियों का सटीक अनुमान लगाने के बाद कोर्सिका के कैल्वी गांव के नज़दीक इस दुर्लभ नज़ारे को कैमरे में कैद किया।