स्पेन में ज़हरीली क्लोरीन गैस के बादलों के चलते 1.6 लाख लोग घरों में हुए कैद
स्पेन के विलानोवा आई-ला-गेल्ट्रू शहर में शनिवार सुबह एक गोदाम में आग लगने से क्लोरीन का जहरीला बादल फैल गया जिसके बाद करीब 1.6 लाख लोगों को घरों में रहने को कहा गया है। आग बुझाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। स्थानीय मेयर ने बताया है कि आग पर काबू पाते ही खतरा टल जाएगा।