स्पेन में दुर्लभ अग्नि बवंडर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। लकड़ी के प्लैटफॉर्म पर लगी आग को बुझाते समय दमकलकर्मियों ने यह वीडियो बनाया। इस दुर्लभ घटना को 'फायर वर्ल' कहते हैं और ऐसा तब होता है जब तीव्र ताप, हवाओं और घूमती हुई वायु धाराओं का मिलन होता है जिससे आग का बवंडर जैसा बनता है।