स्पेन में बाढ़ से हुई 51 लोगों की मौत, रेल सेवा बाधित व कई कारें बहीं
स्पेन के पूर्वी क्षेत्र वेलेंसिया में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से 51 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रशासन का कहना है कि वेलेंसिया में हालात गंभीर हैं और बचाव व राहत कार्य जारी है। बारिश के चलते रेल सेवा बाधित रही। वहीं, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कई कारें बहती दिखीं।