स्पेन में होते हुए भी यूके का हिस्सा है जबल-अल-तारीक, जानिए कैसे बना जिब्राल्टर
स्पेन की ज़मीन से जुड़ा जबल-अल-तारीक एक ब्रिटिश विदेशी इलाका है जिसे 1713 में यूट्रेक्ट की संधि के तहत ब्रिटेन को सौंप दिया गया था। समय के साथ इसका नाम बदलकर जिब्राल्टर हो गया। इस इलाके की अपनी सरकार है और उसे अंदरूनी मामलों के लिए नियम बनाने की आज़ादी है। हालांकि, रक्षा और विदेश मामले यूनाइटेड किंगडम संभालता है।