स्पैनिश फुटबॉलर लैमिन यमल के पिता को बार्सिलोना के पास मारा गया चाकू, अस्पताल में हुए भर्ती
स्पेन के 17-वर्षीय फुटबॉलर लैमिन यमल के पिता को बार्सिलोना के पास एक पार्किंग स्थल में चाकू मार दिया गया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पिता को कई गंभीर चोटें आई हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है। चाकूबाज़ी की इस घटना के बाद पुलिस ने कम से कम 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।