स्पेनिश फुटबॉलर लमीन यमाल को कैसे मिला यह नाम और क्या है इन दोनों शब्द के मतलब?
स्पेनिश फुटबॉलर लमीन यमाल का नाम दो अलग-अलग नामों से बना है। 2007 में जब उनका जन्म हुआ तब उनके माता-पिता आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उन्होंने अपने बेटे का नाम दो करीबियों लमीन और यमाल के नाम पर रखा जिन्होंने उनकी मदद की थी। अरबी भाषा में लमीन का मतलब 'भरोसेमंद' और यमाल का मतलब 'सुंदरता' होता है।