सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट्स और ज़िला व अधीनस्थ न्यायालयों में जजों के कितने पद हैं खाली?
केंद्र सरकार ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में बताया है कि सुप्रीम कोर्ट में जजों के 34, हाईकोर्ट्स में 1122 और ज़िला व अधीनस्थ न्यायालयों में 25,725 पद स्वीकृत हैं। वहीं, केंद्र सरकार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में जजों के 2, हाईकोर्ट्स में 364 और ज़िला व अधीनस्थ न्यायालयों में 5,245 पद खाली हैं।