हर अदालत में महिला वकीलों को अलग बार रूम-वॉशरूम अनिवार्य: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को देशभर की ज़िला, सब-डिवीज़न और तहसील अदालतों में महिला वकीलों के लिए अलग बार रूम, वॉशरूम और बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य कर दीं। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ये सुविधाएं महिला वकीलों की संख्या पर निर्भर नहीं होंगी। अटॉर्नी जनरल को इसके अनुपालन की निगरानी सौंपी गई है और अगली सुनवाई 2 दिसंबर को होगी।