सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में कितने केस पेंडिंग हैं?
सुप्रीम कोर्ट में कुल 96,024 मामले लंबित हैं जिनमें 10,094 मामले 10 वर्ष से अधिक पुराने हैं। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यसभा में लिखित जवाब में यह जानकारी दी। देश के सभी हाई कोर्ट में कुल 64,72,536 मामले लंबित हैं। इनमें 4,52,152 मामले 20 वर्ष से और 80,660 मामले 30 वर्ष से अधिक पुराने हैं।