सुप्रीम कोर्ट के आदेश से JSW स्टील को बड़ी राहत, शेयर में बढ़ी हलचल
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बीपीएसएल के लिक्विडेशन प्रोसेस पर रोक लगाते हुए स्टेटस को बनाए रखने का आदेश दिया। इससे जेएसडब्ल्यू स्टील को राहत मिली और अब कंपनी कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटीशन दाखिल कर सकेगी जिसमें उसके ₹19,300 करोड़ के रिज़ॉल्यूशन प्लान को रद्द किया गया था। वहीं, सोमवार को कंपनी के शेयर उछल गए।