सुप्रीम कोर्ट के नए ध्वज व प्रतीक चिह्न का हुआ अनावरण, सामने आई तस्वीर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को सुप्रीम कोर्ट की 75वीं वर्षगांठ पर सर्वोच्च न्यायालय के नए ध्वज और प्रतीक चिह्न का अनावरण किया। ध्वज में अशोक चक्र, भव्य सुप्रीम कोर्ट भवन और संविधान की पुस्तक अंकित है। ध्वज पर सर्वोच्च न्यायालय का आदर्श वाक्य 'यतो धर्मस्ततो जयः' भी लिखा हुआ है जिसका मतलब है जहां धर्म है, वहां विजय है।