सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस वी रामासुब्रमण्यम बने NHRC के अध्यक्ष
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस वी रामासुब्रमण्यम को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा एनएचआरसी के अध्यक्ष के पद पर थे और उनका कार्यकाल बीते 1 जून को खत्म हो गया था तब से यह पद खाली था। एनएचआरसी की सदस्य विजया भारती सयानी एनएचआरसी की कार्यवाहक अध्यक्ष थी।