सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज दीपक वर्मा ने UK में भगोड़े नीरव मोदी के पक्ष में दी गवाही
सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज दीपक वर्मा ने लंदन की अदालत में भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण मामले को दोबारा खोलने की सुनवाई के दौरान उसके पक्ष में गवाही दी है। भारत सरकार ने जहां मोदी से पूछताछ न करने का आश्वासन दिया है, वहीं वर्मा ने कहा कि भारत लाए जाने पर उससे पूछताछ होने की संभावना है।