सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद क्यों धराशायी हुए YES Bank के शेयर?
सुप्रीम कोर्ट द्वारा YES Bank के ₹8,415 करोड़ के AT-1 बॉन्ड राइट-ऑफ को रद्द करने के बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखने से बैंक के शेयर 20% तक गिरे। कोर्ट के इस आदेश से बैंक पर अचानक वित्तीय बोझ, संभावित देनदारियां और मुनाफा प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। इससे घबराकर निवेशकों ने शेयरों में बिकवाली कर दी।