भारत के सुप्रीम कोर्ट का आधिकारिक यूट्यूब चैनल हैक कर लिया गया है और इसका नाम व हैंडल बदलकर 'रिपल' और '@ripple.live24' कर दिया गया है। इस चैनल पर सुप्रीम कोर्ट के वीडियो की जगह क्रिप्टोकरेंसी के वीडियो दिखाए जा रहे हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के पिछले लाइव स्ट्रीम अब चैनल पर उपलब्ध नहीं हैं।